कला मंदिर पोरबंदर में 2 अक्टूबर को बृज भाषा राजस्थान द्वारा होगा काव्य पाठ

 कीर्ति मंदिर पोरबंदर में होगा 2 अक्टूबर को ब्रजभाषा राजस्थान द्वारा काव्यपाठ




उद्योग भारती

जयपुर। राजस्थान  ब्रजभाषा  अकादमी द्वारा ब्रज भाषा साहित्यकार  अंतर प्रान्तीय  बंधुत्व  यात्रा  के अन्तर्गत  महात्मा गान्धी की जन्मस्थली पोरबंदर स्थित  कीर्तिमंदिर मे 2अक्टूबर को गुजरात  के मुख्यमंत्री  के सानिध्य  मे आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना  सभा मे ब्रजभाषा काव्य पाठ होगा।  

 

  अकादमी सचिव गोपाल  गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री, "भूपेन्द्र पटेल" उपस्थित मंत्रियों एवं अतिथियों को ब्रजभाषा के नव प्रकाशित साहित्य के सेट भेंट किये जाएंगे। इस अवसर पर अकादमी द्वारा गांधी जी पर ब्रजभाषा में प्रकाशित हिंद सुराज, सत्य के प्रयोग एवं पिता की चीठी बेटीं के लें पुस्तकों का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

दस दिवसीय ब्रजभाषा  साहित्यकार बंधुत्व यात्रा को 28 सितम्बर  को सुबह 11 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर  में विधिवत पूजन के  बाद रवाना किया जायेगा। 

यात्रा में राज्य से ब्रजभाषा के  11 साहित्यकारों को ले जाया जा रहा है। इस यात्रा का प्रथम पड़ाव ब्रह्माकुमारीज आश्रम शांति वन माउंट आबू रहेगा उसके बाद गुजरात में आनंद, बड़ौदा, पोरबंदर सोमनाथ, द्वारिका, भुज एवं अहमदाबाद होती हुई यात्रा 7 अक्टूबर को जयपुर वापस पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सभी साहित्यकार विभिन्न तय स्थानों पर अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।

           गुप्ता ने बताया कि अकादमी का यह प्रतिवर्ष संपन्न किया जाने वाला नियमित कार्यक्रम है। अकादमी का पुनर्गठन 9 वर्ष बाद होने के कारण यह बंधुत्व यात्रा लगभग 10 वर्ष बाद आयोजित की जा रही है।

Comments